दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स सुधरा (लीड-1)
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। सुबह के कारोबार में धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल व गैस क्षेत्रों के शेयरों की बिकवाली के दबाव में लड़खड़ाए सेंसेक्स में दोपहर के कारोबार के दौरान रियल्टी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों की लिवाली के कारण सुधार देखा गया।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' दो दिनों की बंदी के बाद शुक्रवार के मुकाबले आज 87.12 अंकों की बढ़त के साथ 17,687.00 अंकों पर खुला। दोपहर के कारोबार के दौरान यह 0.38 फीसदी अथवा 66.86 अंकों की बढ़त के साथ 17,666.00 पर था। शुरुआती कारोबार के दौरान एक बार इसने 17,735.70 की ऊंचाई को छुआ था।
इस दौरान नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5,223.75 पर था।
कारोबार का शुरुआती रुख सकारात्मक रहा। मुंबई स्टाक एक्सचेंज में जहां 2,123 कंपनियों के कारोबार में लाभ देखा गया वहीं 4,739 कंपनियों को नुकसान पहुंचा और 30 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इससे पहले आज शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस एनर्जी और आईसीआईसीआई कंपनियों ने लाभ कमाया। टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस को नुकसान का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications