बैसाखी पर पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे लंदन के मेयर

लंदन, 5 मई (आईएएनएस)। लंदन के नए मेयर बोरिस जॉनसन ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के लिए मध्य लंदन में होने वाले बैसाखी समारोह को चुना है।

लंदन, 5 मई (आईएएनएस)। लंदन के नए मेयर बोरिस जॉनसन ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के लिए मध्य लंदन में होने वाले बैसाखी समारोह को चुना है।

कंजरवेटिव पार्टी के मेयर के इस कदम को भारतीय समुदाय विशेषकर पंजाबी समुदाय के सम्मान में उठाया गया कदम माना जा रहा है। लंदन में 50 हजार भारतीय रहते हैं और शहर के लगभग 10 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान उनके अधिकार में हैं।

रविवार को ट्रैफैलगर चौक पर शुभचिंतकों और फोटोग्राफरों से घिरे लंदन के रंगीले स्वभाव वाले मेयर ने कहा, "मैं सभी समुदायों के लिए काम करते हुए सारे लंदनवासियों का मेयर बनना चाहता हूं।"

गौरतलब कि ट्रैफैलगर चौक पर हर साल दीपावली, बैसाखी और ईद का त्योहार मनाया जाता है और उन दिनों पर यहां मेले जैसा माहौल रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+