किशन महाराज की अंत्येष्टि में जुटेंगे कई नामी गिरामी कलाकार
वाराणसी, 5 मई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज की अंत्येष्टि आज शाम मणिकर्णिका घाट पर करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शव यात्रा उनके पैतृक निवास कबीर चौरा से शाम चार बजे से प्रारंभ होगी। पंडित जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई शास्त्रीय संगीत से जुड़ी नामी गिरामी हस्तियां आ रही हैं।
उनकी शव यात्रा में शामिल होने के लिए राजन साजन मिश्र, सरोद वादक अमजद अली खान, तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन, गिरजा देवी सहित कई अन्य कलाकारों के आने की चर्चा है। उनके पार्थिव शरीर को लोगों को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर ही रखा गया है। कल रात से ही अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर उनके चाहने वालों का ताता लगा हुआ है।
गौरतलब है कि तबला सम्राट पंडित किशन महाराज का बीती रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। निधन के बाद उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर को घर ले आए। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। मुखाग्नि उनके बेटे पूरण महाराज देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications