प्रधानमंत्री का आश्वासन, मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगी सूखे से राहत

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वासन दिया है कि वह बहुत जल्द ही सूखे की मार झेल रहे मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों को आर्थिक सहायता देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की है।

मध्यप्रदेश के सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने आज प्रधानमंत्री से भेंट कर सूबे के रीवा संभाग और बुंदेलखंड में भयावह रूप ले चुके सूखे की समस्या के बारे में विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात का ब्यौरा देते हुए सिंह ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया है कि वह बहुत जल्दी ही आर्थिक सहायता के रूप में मध्यप्रदेश के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के 38 जिलों की 163 तहसीलों में भयंकर सूखे से लोग तबाह हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 24 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की थी लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के इस रवैये के खिलाफ नाराजगी करते हुए 24 घंटे का उपवास भी रखा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+