नरगिस के बाद बांग्लादेश पर एक और तूफान का खतरा
ढाका, 5 मई (आईएएनएस)। म्यांमार में भीषण तबाही का कारण बने तूफान नरगिस से बच निकले बांग्लादेश में एक नए तूफान के आने की आशंका व्यक्त की गई है।
मौसमविज्ञान के अधिकारियों ने बांग्लादेश को तूफान से आगाह करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक दूसरा तूफानी चक्रवात उभर रहा है।
बांग्लादेश की सरकारी समाचार सेवा बीएसएस के एक अधिकारी ने बताया, " बंगाल की खाड़ी में दबाव होने से कम से कम एक और चक्र वाती तूफान के विकसित होने की संभावना है।"
वरिष्ठ मौसमविज्ञानी सुजीत कुमार देव शर्मा ने आईएएनएस से बताया, "बंगाल की खाड़ी में उठने वाले इस चक्रवात को एबीसी के नाम से जाना जाएगा।"
मौसमविज्ञान के रिपोर्ट के अनुसार देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में पांच या छह हल्के तूफान आ सकते हैं।
गौरतलब है कि मौसमविज्ञान के विशेषज्ञों की बैठक के बाद तूफानों की भविष्यवाणी की गई है।
पिछले दिनों देश के पश्चिमी क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को आए तूफान में आठ लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications