वैश्वीकरण से महिलाओं को विशेष फायदा नहीं : कानिमोझी

नई दिल्ली , 5 मई (आईएएनएस)। वैश्वीकरण से महिलाओं को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है। उदारीकरण का लाभ भी पुरूषों ने ही अधिक उठाया है।

नई दिल्ली , 5 मई (आईएएनएस)। वैश्वीकरण से महिलाओं को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है। उदारीकरण का लाभ भी पुरूषों ने ही अधिक उठाया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करूणानिधि की पुत्री और राज्यसभा सांसद के. कानिमोझी ने एक विशेष साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "वह इस बात को मानने से इंकार करती हैं कि उदारीकरण और वैश्वीकरण महिलाओं के लिए आए हैं।"

कानिमोझी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर गई थीं।

कानिमोझी ने कहा कि महिलाओं का एक बहुत छोटा तबका ही स्वतंत्र है। मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। कानिमोझी का मानना है कि महिलाओं के अपने बारे में बोलने पर समाज उसको स्वीकार नहीं करता है।

कानिमोझा तमिल में कवितायें लिखती हैं। उनके तीन कविता संग्रह छप चुके हैं। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्तिक चिदंबरम के साथ मिलकर उन्होंने एक वेबसाइट भी लांच की है। उनकी कुछ कविताओं का अनुवाद मलयालम और अंग्रेजी में भी हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+