महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेंगे : आडवाणी

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार यदि 'महिला आरक्षण विधेयक' को संसद में लाती है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसका समर्थन करगी।

संसद परिसर स्थित अपने कक्ष में आईएएनएस से बातचीत में आडवाणी ने कहा, "हम महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेंगे चाहे वह जिस किसी भी स्वरूप में हो।"

आडवाणी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने संबंधी विधेयक को सरकार किस रूप में संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। लेकिन बेहतर होता कि वह इस विधेयक को उस स्वरूप में लाती जिसके तहत चुनाव आयोग की ओर से सभी राजनीतिक दलों को सीटों के बंटवारे में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने की बाध्यता होती।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के फार्मूले पर यदि सरकार अमल करती तो यह विधेयक आसानी से पारित हो जाता। भले ही कुछ लोग इसका विरोध करते लेकिन विरोध और हो-हल्ले के बीच भी यह पारित हो सकता है जबकि दूसरे सभी फार्मूलों में संविधान संशोधन की आवश्यकता पड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+