शीशा से स्कूली छात्रों को ज्यादा खतरा
वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। छोटे बच्चों की तुलना में स्कूल जाने वाले बच्चों को शीशा (लीड) के संपर्क में आने का खतरा ज्यादा रहता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
सिनसिनाटी बाल अस्पताल के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के निष्कर्ष में पाया कि छोटे बच्चों की तुलना में स्कू ल जाने वाले बच्चों को शीशे से ज्यादा खतरा होता है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि स्कूली बच्चे घर की दीवारों में लगे पेंट, मिट्टी, घर की गंदगी, पीने के पानी आदि कई जगहों से शीशे के सीधे संपर्क में आते हैं।
शोधकर्ता रिचर्ड हारनंग ने कहा, "हमेशा देखा गया है कि अभिभावक छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए अधिक परेशान रहते हैं जबकि स्कूल जाने वाले बच्चों को शीशा से ज्यादा खतरा रहता है।"
उन्होंने बताया कि शीशा के संपर्क में आने वाले बच्चों में देखा गया कि उन्हें उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द एवं मस्तिष्क संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अध्ययन के निष्कर्ष को होनोलुलु के पेडियाट्रिक एकेडमिक सोसाइटीज के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications