आईपीसीसी के दोबारा प्रमुख हो सकते हैं पचौरी
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पिछले वर्ष पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति अलगोर के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबल पुरस्कार पाने वाले जलवायु परिवर्तन के अंतरसरकारी पैनल (आईपीसीसी) के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पचौरी को दूसरी बार आईपीसीसी का प्रमुख चुना जा सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पचौरी का कार्यकाल इस साल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उन्होंने दूसरी बार आईपीसीसी की उम्मीदवारी के लिए सहमति दे दी है।
गौरतलब है कि पचौरी द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) के भी प्रमुख है।
सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने जेनेवा में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्युएमओ) की कार्यकारी बैठक में पचौरी को दोबारा आईपीसीसी का प्रमुख बनाने पर सहमति हुई।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अगर वह अपने नाम की सहमति दे देते हैं तो मुझे नहीं लगता की कोई उनके विरोध में खड़ा होगा।"
सूत्रों ने बताया कि पचौरी ने अपने नाम की सहमति दे दी है और अब सरकार एक बार फिर पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र के सामने रखेगी।
उल्लेखनीय है कि पचौरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा जलवायु परिवर्तन पर गठित विशेष दल के सदस्य भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications