कर्नाटक में बहुमत नहीं मिला तो विपक्ष में बैठेंगे : आडवाणी

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यदि स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो वह विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।

संसद स्थित अपने कक्ष में आईएएनएस से बातचीत में आडवाणी ने कहा, "यदि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हमें स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।"

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनाने की राह में भाजपा की यदि कुछ सीटें कम हुईं तो वह जनता दल-सेक्यूलर की मदद लेने की बजाए छोटे-छोटे स्थानीय दलों से संपर्क साधना बेहतर समझेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इसके बावजूद भाजपा जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंचती है तो वह विपक्ष में बैठेगी लेकिन किसी भी सूरत में जनता दल-सेक्यूलर के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास नहीं करेगी।

आडवाणी ने कहा, " मैं इस बात को लेकर आशान्वित हूं कि कर्नाटक की जनता इस दफा भाजपा के पक्ष में न सिर्फ जनादेश देगी बल्कि स्पष्ट बहुमत के साथ उसे सत्ता तक पहुंचाएगी।"

उन्होंने कहा, "पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने हमें सिर्फ अपना जनादेश दिया था। लेकिन मैं इस दफे पूरी तरह आश्वस्त हूं कि कर्नाटक में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।"

विभिन्न संस्थानों द्वारा कर्नाटक के बारे में कराए गए चुनावी सर्वेक्षणों का जिक्र करते हुए आडवाणी ने कहा कि पहले जब एक चैनल का सर्वे आया तो उसके परिणामों ने हमारे माथे पर शिकन ला दिया था लेकिन बाद के सर्वेक्षणों के जो परिणाम आए उसके बाद यह उम्मीद बंधी कि हम अकेले दम वहां अपनी सरकार बना लेंगे।

बहरहाल, आडवाणी चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को कर्नाटक जा रहे हैं। वहां वह कई रैलियों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को पहले चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में 16 और तीसरे चरण का मतदान 22 मई को है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+