उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ रुपये की मूर्ति बरामद
बस्ती, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने सोमवार को दो शातिर तस्करों को भगवान श्रीराम की अष्टधातु की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस मूर्ति की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस महानिदेशक के प्रवक्ता के अनुसार बस्ती में एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि सोमवार को कुछ शातिर तस्कर अष्टधातु की मूर्ति बेचने की नीयत से नेपाल सीमा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें शहर के बडेवन चौराहे पर धर दबोचा।
प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार लुटेरों के पास से 11 किलोग्राम की भगवान श्रीराम की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों शातिर तस्करों अनिल कुमार और चंद्रभान सिंह बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पहले भी ये दोनों चोरी करने के जुर्म में जेल की हवा खा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications