पाकिस्तान में उप-चुनाव दूसरी बार स्थगित

इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने सोमवार को आगामी 18 जून को देश में होने वाले उप-चुनाव को फिर से स्थगित करने की घोषणा की। इसके लिए उसने देश में कानून-व्यवस्था की हालत और आगामी बजट को कारण बताया है।

इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने सोमवार को आगामी 18 जून को देश में होने वाले उप-चुनाव को फिर से स्थगित करने की घोषणा की। इसके लिए उसने देश में कानून-व्यवस्था की हालत और आगामी बजट को कारण बताया है।

चुनाव आयोग सचिव कंवर मुहम्मद दिलशाद ने आईएएनएस को जानकारी दी कि अब उप-चुनाव 18 अगस्त को कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उप-चुनाव 3 जून को कराए जाने थे। वह तिथि बढ़ा कर 18 जून कर दी गई थी।

दिलशाद के अनुसार जो लोग उप-चुनावों के लिए अपना नामांकन भर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन नहीं देना पड़ेगा।

उप-चुनाव स्थगित कराए जाने की सूचना पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने हैरानी जताते हुए कहा, "ईसीपी द्वारा चुनाव स्थगित करना बहुत अजीब बात है। हमारे पार्टी प्रमुख इस बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।" उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को इस मामले में भरोसे में नहीं लिया गया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के दूसरे प्रमुख दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)के प्रवक्ता सिद्दीकल फारुक ने कहा, "यह फैसला समझ से परे है.. हमारा मानना है कि देश में अब कानून-व्यवस्था फरवरी के मुकाबले कहीं बेहतर है।"

पीएमएल-एन के एक सांसद के अनुसार उप-चुनाव संभवत: शहबाज शरीफ को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से दूर रखने के लिए स्थगित किए गए हैं। पार्टी ने शरीफ को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है जबकि वह असेंबली सदस्य भी नहीं हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें चुनाव जीतना आवश्यक है।

फिलहाल पार्टी के एक अन्य नेता दोस्त मुहम्मद खोसा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को शहबाज शरीफ ने भी लाहौर के दो निर्वाचन क्षेत्रों से उप-चुनाव के लिए पर्चे भरे थे।

उधर पीएमएल-एन के नवाज शरीफ और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी पहले ही उप-चुनावों से दूर रहने की घोषणा कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+