दार्जिलिग में बुधवार को पर्यटकों को नहीं मिलेंगी टैक्सियां
कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिग में बुधवार को पर्यटकों को टैक्सियां नहीं मिल पाएंगी। इस दिन गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने एक रैली सिलीगुड़ी में आयोजित की है।
ऑल ट्रांसपोर्ट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि सात मई को जीजेएम की एक रैली है। कमेटी के उपाध्यक्ष अबू राय ने कहा कि इस दौरान समिति के झंडे तले काम कर रही टैक्सियों की यूनियन जीजेएम के समर्थकों को पहाड़ियों पर लाने-ले जाने में व्यस्त रहेंगी।
राय ने आईएएनएस को बताया कि पर्यटकों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। केवल पहाड़ियों पर ही उन्हें टैक्सियां नहीं मिल पाएंगी पर मैदानी इलाके से उन्हें लाने के लिए टैक्सियां अपना काम काम जारी रखेंगी।
राय ने पर्यटकों को इस दौरान अपने घूमने-फिरने के कार्यक्रमों में तब्दीली लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पर्यटक इस दौरान दार्जिलिग हिमालय संस्थान, नाइटिंगल पार्क, हैप्पी वैली टी गार्डेन, लायड बोटानिक गार्डेन, जापानीज पीस पैगोडा और तिब्बती शरणार्थी केंद्र पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications