ताइवान के उप प्रधानमंत्री का पार्टी से इस्तीफा

ताइपे, 5 मई (आईएएनएस)। ताइवान के उप प्रधानमंत्री चिओयू आई जेन ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिकप्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) से इस्तीफा दे दिया है।

पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) से कूटनीति मान्यता प्राप्त करने के लिए तीन करोड़ डॉलर खर्च करने को लेकर पार्टी की लगातार हो रही आलोचनाओं के बाद उप प्रधानमंत्री ने यह कदम उठाया है।

उप प्रधानमंत्री जेन द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में कहा गया है, "मैं देश की जनता से इस पूरे प्रकरण के लिए माफी मांगता हूं। ताइवान-पीएनजी घोटाले की जांच में सहयोग प्रदान करने के लिए मैं डीपीपी से इस्तीफा देता हूं जिसे मैं सबसे अधिक प्यार करता हूं।"

उन्होंने कहा कि 20 मई को सत्तारूढ़ डीपीपी द्वारा सत्ता छोड़े जाने के बाद वह राजनीति से भी संन्यास ले लेंगे। माना जा रहा है कि नेशनलिस्ट पार्टी या कुओमिन्तांग (केएमटी) को डीपीपी सत्ता सौंपेगी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जेन ने उप प्रधानमंत्री के पद से भी इस्तीफा देने की पेशकश की थी लेकिन प्रधानमंत्री चांग चुन हसियूंग इसके लिए राजी नहीं हुए। गौरतलब है कि जेन उस समय विवादों में आए थे जब उनकी पार्टी के ही कुछ लोगों ने उन्हें पार्टी से निकलने के लिए कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+