मोटापे का रिमोट मस्तिष्क के पास

सिडनी, 5 मई (आईएएनएस)। वर्षो से हम सोचते आ रहे हैं कि हर उम्र में शरीर का एक निश्चित भार होता है लेकिन मडरेक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि शरीर के भार का नियंत्रण मस्तिष्क करता है।

शोधकर्ता और अध्ययन के सहलेखक डेविड मुलर ने कहा कि मनुष्यों जैसे शारीरिक भार वाले केंद्रों पर किए गए शोध में पाया गया कि वजन का नियंत्रण मस्तिष्क के एक हिस्से द्वारा किया जाता है जिसे 'हाइपोथालामस' कहते हैं।

मुलर ने कहा, "शरीर नहीं जानता कि मोटापा क्या है अथवा आदर्श भार क्या है यह तो मस्तिष्क तय करता है। इसीलिए जब हम अपना वजन कुछ किलो कम करते हैं तो मस्तिष्क उसे वापस पाने का प्रयास करता है।"

साइंस नेटवर्क में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि हजारों साल बाद ऐसा होगा कि सभी मनुष्य और जीवजंतु केवल खा खाकर वजन बढ़ाना चाहेंगे।

मुलर ने कहा, "हमने अपने शोध में पाया है कि मस्तिष्क से खाने की याददाश्त रखने वाले तत्वों को हटाया जा सकता है जिसके बाद वह दोबारा पुराने वजन को याद नहीं करेगा। इससे वजन घटाना आसान हो जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+