निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने सभी दलों से मिले अनुरोधों को स्वीकार करते हुए कहा है कि वह सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजे गए 32 सांसदों के नामों के बारे में पुर्नविचार करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 32 सांसदों के नाम विशेषाधिकार समिति को भेजने का फैसला किया था। इनमें से अधिकतर सांसद विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के थे। इन सदस्यों ने बढ़ती कीमतों को लेकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाली थी।

सदन के नेता प्रणव मुखर्जी ने कहा, "सांसद आपसे आपके कक्ष में मिले हैं और उन्होंने आगे से सदन को सुचारु रूप से चलाने में पूरी तरह सहयोग करने का आश्वासन दिया है इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मामले पर पुनर्विचार करें।"

नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने मुखर्जी की मांग का समर्थन किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया कि वह सदस्यों के सहयोग के लिए आभारी हैं।

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य अपनी सीटों से खड़े हो गए और उन्होंने मांग की कि अध्यक्ष देश को बताएं कि उन सांसदों ने उनके कक्ष में जाकर उनसे माफी मांगी।

अध्यक्ष ने कहा कि माफी का कोई सवाल ही नहीं है। यहां वही बताया गया जो वास्तव में हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+