ट्राई ने की वर्चुअल नेटवर्क आपरेटरों से चर्चा

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश में 'मोबाइल वर्चुअल नेटवर्क आपरेटर' (एमवीएनओ) की अनुमति देने के लिए इस क्षेत्र की सभी कंपनियों से चर्चा शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि एमवीएनओ 'मोबाइल नेटवर्क आपरेटर' (एमएनओ) से 'एयरटाइम' खरीदकर उसे अपने ब्रांड के नाम से बेचते हैं। इस व्यवस्था के तहत एमएनओ नेटवर्क तैयार करता है और उसे संचालित करता है वहीं एमवीएनओ इसकी मार्केटिंग, ब्रांडिंग और अपभोक्ताओं की जरूरतों का ख्याल रखते हुए सेवाओं को परिष्कृत करता है।

फ्रेंचाइजी और एमवीएनओ में प्रमुख रूप से यह अंतर होता है कि एमवीएनओ मौजूदा सेवाओं में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ता है। यह अलग अलग प्रकृति के बाजार के लिए अलग अलग तरह की सुविधाएं इजाद करने का काम करता है। इस व्यवस्था में मूल स्रोत एमएनओ से स्पेक्ट्रम की साझेदारी की जाती है।

फिलहाल दुनिया भर में 300 से अधिक एमवीएनओ सूचीबद्ध हैं और इस क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से हो रहा है।

ट्राई ने एक वक्तव्य में कहा, "एमएनओ को एवीएनओ के माध्यम से काफी फायदा हो सकता है। इसकी सहायता से बाजार में पहुंच बढ़ाई जा सकती है।"

ट्राई का मानना है कि इस प्रणाली से मौजूदा नेटवर्क का बेहतर इस्तेमाल कर अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+