मुझे मेरी बेटी के हत्यारे का पता है : फियोना मैक्कोवन

लंदन, 5 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष फरवरी में गोवा में बलात्कार और हत्या की शिकार ब्रिटिश किशोरी की मां फियोना मैक्कोवन का कहना है कि उसे उसकी बेटी के हत्यारों में से एक का पता है।

रविवार को भारत से ब्रिटेन पहुंचने पर समाचार पत्र 'गार्जियन' को दिए एक बयान में मैक्कोवन ने कहा, "मुझे कई लोगों ने उस व्यक्ति के बारे में बताया है। वह एक धनी व्यक्ति है। इसलिए जाहिर है कि पुलिस ने मामला क्यों दबाया हुआ था।"

उन्होंने कहा, "लोगों का मानना है कि वह व्यक्ति बहुत गलत काम कर चुका है। लोग चाहते हैं कि उसे रोका जाए। मुझे उम्मीद है कि सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) द्वारा मामले की छानबीन शुरू करने पर वह बच नहीं सकेगा।"

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष फरवरी को गोवा में 15 वर्षीय ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन स्कारलेट की मां का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही है।

बाद में ब्रिटिश विशेषज्ञों द्वारा स्कारलेट का तीसरा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद जानकारी मिली कि उसके शरीर से गुर्दे, लीवर और गर्भाशय गायब थे।

स्कारलेट के शरीर से निकाले गए अंगों को वापस ले जाने के लिए मैक्कोवन भारत आईथीं,लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उसकी मांग मानने से इंकार कर दिया।

मैक्कोवन का आरोप है कि मामले की लीपापोती के लिए भरसक कोशिशें की गई हैं। उनका यह भी कहना है कि उन्हें भी "डराने-धमकाने" के प्रयास किए गए हैं।

मैक्कोवन के अनुसार उन्हें भारतीय जनता की ओर से बहुत मदद मिली है। उनके शब्दों में, "लोगों ने मुझे रोक कर मामले के बारे में पूछा। वह बहुत संवेदनशील क्षण थे। अनेक लोगों का कहना है कि स्कारलेट के साथ उनके देश में जो हुआ उसके लिए वह दुखी हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+