सेंसेक्स 109 अंक गिरा
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भवन-निर्माण, औषधि और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में हुई लिवाली के चलते मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सप्ताह के शुरुआती दिन 109.22 अंक यानी 0.62 फीसदी गिरकर 17,490.90 के स्तर पर बंद हुआ।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 35.95 अंक यानी 0.69 फीसदी कमजोर होकर 5,192.25 के स्तर पर दर्ज किया गया। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकाकों में हालांकि तेजी देखने को मिली।
मिडकैप सूचकांक जहां 61.79 अंक यानी 0.85 फीसदी बढ़कर 7,299.26 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक 23.64 अंक यानी 0.27 फीसदी मजबूत होकर 8,845.35 के स्तर पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार के दौरान बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:-रिलायंस इंडस्ट्रीज, यूनाइटेड ब्रेवरीज, अहमदाबाद बैंक। एचसीएल, विप्रो व एसबीआई के शेयरों के भाव गिरे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications