चीन में चलती बस में लगी आग, 3 मरे
शंघाई, 5 मई (आईएएनएस)। चीन के शंघाई शहर में आज सुबह एक बस में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
समाचार एजेंसी जिनहुआ ने दमकल विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे शंघाई के उत्तर पूर्व इलाके में स्थित यांग्पु जिले में एक चलती बस में आग लग गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गए हैं।
दमकलकर्मियों के अनुसार दुर्घटना के समय बस पर लगभग 50 यात्री सवार थे। शंघाई यातायात नियंत्रण केंद्र के सूत्रों ने बताया कि बस में अचानक आग लग गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
बस में सफर कर रही एक वृद्ध महिला ने कहा, "मैं अपनी पोती को पकड़ी हुई थी तभी लोग मुझे बस से उतरने के लिए धक्का देने लगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications