बर्धन ने सरकार से आईएईए के साथ हुए समझौते का मसौदा दिखाने को कहा
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी.बर्धन ने कहा है कि वह सरकार से अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ समझौते के मसौदे को दिखाए जाने पर जोर डालेंगे।
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी.बर्धन ने कहा है कि वह सरकार से अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ समझौते के मसौदे को दिखाए जाने पर जोर डालेंगे।
अमेरिका के साथ असैनिक परमाणु समझौते पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और वाम दलों की संयुक्त बैठक के एक दिन पूर्व भाकपा नेता ने कहा कि इस बैठक से किसी महत्वपूर्ण परिणाम की उम्मीद नहीं है, क्योंकि वामदलों ने अपने राय में कोई बदलाव नहीं किया है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए बर्धन ने कहा कि मौजूदा स्थिति में परमाणु समझौता सम्पन्न होने के आसार नहीं हैं।
बर्धन ने फिर दोहराया कि इस समझौते से भारत अमेरिका का अधीनस्थ रणनीतिक सहयोगी बन जाएगा। इसलिए वाम दलों द्वारा परमाणु समझौते के विरोध से हटने का सवाल ही नहीं है।
गौरतलब है कि परमाणु समझौते पर वामदलों और यूपीए की संयुक्त बैठक पिछली बार 17 मार्च को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी। लेकिन दोनों पक्षों ने वार्ता जारी रखने का निश्चय किया था।
बर्धन ने कहा सरकार ने पिछली बार हमें बताया था कि आईएईए के साथ प्रस्तावित समझौते के मसौदे को दिखाने में कुछ समस्याएं हैं। लेकिन सरकार को वामदलों को मसौदा देना चाहिए।
बर्धन ने कहा कि बैठक में वह सरकार से मांग करेंगे कि वह आईएईए के साथ मसौदे का प्रस्ताव वामदलों को उपलब्ध कराए
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications