तूफान की तबाही से उबरने की कोशिश में म्यांमार (लीड)

यंगून, 5 मई (आईएएनएस)। म्यांमार में दो दिन पहले आए नरगिस तूफान भले ही थाईलैंड की तरफ कूच कर गया हो लेकिन प्रमुख शहर यंगून में अभी भी इसका असर बाकी है। वहां लोगों को पानी की कमी और बिजली की घोर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

यंगून निवासी अये सिंत ने बताया, "शनिवार से पानी और बिजली की भारी दिक्कत हो गई है। सैन्य शासन ने सड़क से पेड़ों को हटवा दिया है लेकिन बाकी सफाई और व्यवस्था हमें खुद करनी पड़ रही है।"

म्यांमार में शनिवार को आए तूफान 'नरगिस' ने अपना कहर दिखाते हुए कम से कम 351 लोगों की जान ले ली। इसमें दक्षिणी-पश्चिमी हेगी गी द्वीप में 109 और इरावदी तटीय क्षेत्र में 223 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राजधानी में 11 महिलाओं सहित 19 लोगों की मौत हो गई।

तूफान के दौरान चल रही 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाओं ने म्यांमार में तबाही मचा दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तूफान ने म्यांमार के कई हिस्सों में भीषण तबाही मचाई है। शहर में कई पेड़ उखड़ गए और घरों की छते उड़ गई। पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और टेलीफोन लाइनें ठप हो गई हैं।

म्यांमार के सन्य शासन ने आपदाग्रस्त इलाके में लोगों की मदद के लिए सेना को तैनात कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इरावदी द्वीप क्षेत्र में 20 हजार से अधिक लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+