मलोशियाई संसद की कार्यवाही का प्रसारण जारी
कुआलालंपुर, 5 मई (आईएएनएस)। मलेशियाई संसद 'दीवान रकयात' में बुधवार को प्रश्न काल के दौरान 30 मिनट तक हुए शोर-शराबे का सीधा प्रसारण किए जाने को लेकर उठे विवाद के बावजूद संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण जारी है।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह अहमद बदावी ने कहा कि पिछले हफ्ते संसदीय कार्यवाही के प्रसारण को देखकर उन्हें शर्मिदा होना पड़ा। संसदीय कार्यवाही के प्रसारण पर सरकार ने कई बार रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया।
कार्यवाही के प्रसारण को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हुई बहस के बाद यह निर्णय लिया गया कि संसद की कार्यवाही का प्रसारण जारी रहेगा। मलेशियाई समाचार पत्र 'द सन' ने अपने संपादकीय में इस संबंध में आलेख प्रकाशित किया है।
भारतीय मूल के सांसद करपाल सिंह ने कहा संसद में कई मुद्दों पर सदस्यों के बीच बहस होती है। ऐसी ही स्थिति बुधवार को सदन में देखी गई।
समाचार पत्र ने अपने संपादकीय में लिखा, "बुधवार को संसद में देश की राजनीति पर हुई बहस एक अलग रूप में नजर आई। दरअसल, संसद में विपक्षी सदस्यों की संख्या पिछले संसद की तुलना में चौगुनी हो गई है जिसका असर बुधवार को संदन में हुए हंगामें में देखा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications