बिकवाली के दबाव में लड़खड़ाए शेयर बाजार (लीड)
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। आज सुबह सामान्य शुरुआत करने के बाद भारतीय शेयर बाजार धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयरों की बिकवाली के दबाव में लड़खड़ा गए और उनमें गिरावट देखी गई।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' दो दिनों की बंदी के बाद शुक्रवार के मुकाबले आज 87.12 अंकों की बढ़त के साथ 17,687.00 अंकों पर खुला लेकिन दस मिनट के कारोबार के बाद ही यह 17.55 अंक गिरकर 17,582.57 पर आ गया।
इस दौरान नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 18.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,209.40 पर आ गया।
कारोबार का शुरुआती रुख सकारात्मक रहा। मुंबई स्टाक एक्सचेंज में जहां 1,129 कंपनियों के कारोबार में लाभ देखा गया वहीं 182 कंपनियों को नुकसान पहुंचा और 12 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस एनर्जी और आईसीआईसीआई कंपनियों ने लाभ कमाया। टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस को नुकसान का सामना करना पड़ा।
अन्य एशियाई बाजारों में कारोबार का रुख मिलाजुला रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications