जर्मनी ने किया चालक रहित रेल का परीक्षण
न्यूरेमबर्ग (जर्मनी), 5 मई (आईएएनएस)। जर्मनी में पहली ऐसी यात्री रेल का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई चालक नहीं है। रेल में चालक की सारी जिम्मेदारियां एक कंप्यूटर निभा रहा है।
दुनिया के अन्य देशों में बिना चालक की रेलों का प्रचलन पहले से है। सिंगापुर की 'नार्थ ईस्ट मेट्रो लाइन' (एनईएल) ऐसी ही एक सेवा है जो 2003 से काम कर रही है लेकिन जर्मनी का कहना है कि उनका यह सिस्टम अपनी तरह का अनोखा है क्योंकि इसमें मनुष्य द्वारा संचालित और कंप्यूटर संचालित रेलें एक ही ट्रैक पर चलेंगी।
'न्यूरेमबर्ग आपरेटिंग कंपनी' वीएजी ने कहा कि उसने इस रेल को चुपचाप परीक्षण के लिए उतारा क्योंकि उसे डर था कि पता चल जाने में ढेरों लोग इसमें चढ़ना चाहेंगे जिससे अव्यवस्था फैलेगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 90 करोड़ डालर की रकम से तैयार हो रहे इस तंत्र का आधिकारिक उद्घाटन 14 जून को होना तय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications