श्रीलंकाई नौसेना अड्डे पर लिट्टे का हमला
कोलंबो, 5 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तटीय शहर मन्नार में नौसेना अड्डे पर 'लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) के छापामारों ने सोमवार को हमला कर दिया।
कोलंबो, 5 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तटीय शहर मन्नार में नौसेना अड्डे पर 'लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) के छापामारों ने सोमवार को हमला कर दिया।
लिट्टे के सैन्य प्रवक्ता ईरासिया इलानथिरायन ने कहा, "मन्नार शहर में स्थित कोंथाइपिड्डी में नौसेना के अड्डे पर सोमवार तड़के दो बजे हमला किया गया। लिट्टे ने इस हमले में भारी मात्रा में हथियार जब्त किए और तीन नौसेनिकों को मार गिराया।"
लिट्टे की वेबसाइट 'तमिलनेट' में नौसेनिकों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा गया है, "नौसेनिकों का शव बरामद किया गया।" वहीं दूसरी ओर नौसेना ने हमले में सैनिकों की मौत होने से इंकार किया है।
नौसेना के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि हमले में एक सैनिक मामूली रूप से घायल हुआ जिसे मन्नार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी के अनुसार एक नौसैनिक लापता बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमले में आम नागरिकों के घायल होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications