झारखंड में खुलेंगे 11 नए पोलीटेक्नीक संस्थान

रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इस वर्ष 11 नए पोलीटेक्नीक संस्था खोलने का निर्णय लिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि इन संस्थानों के निर्माण में केन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्रत्येक पोलीटेक्नीक संस्थान के लिए 9 करोड़ रूपये सहायता राशि प्रदान की है, 14 करोड़ रुपये का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

राज्य के लोहरदगा, पलामू, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, सरायकेला, पाकुड, गिरीडीह, देवघर, गोडा तथा जामताड़ा जिलों में नए संस्थान खोले जाएंगे। मालूम हो कि राज्य में पहले से ही आठ अन्य स्थानों पर पोलीटेक्नीक संस्थान का निर्माण अंतिम चरण में है।

इन संस्थानों का निर्माण कार्य केन्द्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान समय में राज्य में 13 पोलीटेक्नीक संस्थान चल रहे हैं। नए संस्थानों के खुल जाने के बाद राज्य में कुल 42 पोलीटेक्नीक हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+