नाटो के सदस्य नहीं बन पाए जॉर्जिया और यूक्रेन
बुकारेस्ट, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों ने जॉर्जिया और यूक्रेन को फिलहाल संगठन में शामिल किए जाने का विरोध किया है लेकिन कहा है कि भविष्य में ये दोनों देश इसके सदस्य हो सकते हैं।
गुरुवार को रोमानिया में हुए सम्मेलन में नाटो केसभी 26 सदस्य देशों ने संगठन में जॉर्जिया और यूक्रेन के प्रवेश को फिलहाल स्थगित रखने का समर्थन किया।
नाटो के महासचिव जाप डे हूप शेफर ने कहा कि संगठन के सदस्य यूक्रेन और जार्जिया को भविष्य में सदस्यता प्रदान करने के लिए सहमत हो गए हैं।
नाटो की सदस्यता न मिलने लेकिन भविष्य में ऐसा होने के आश्वासन के बाद जॉर्जिया के विदेश मंत्री डेविड बैक्राड्ज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह ऐतिहासिक घटना है।"
जॉर्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकशविलि ने इस घटना को विजय करार देते हुए कहा, "इतिहास में यह पहली बार है जब नाटो ने कहा है कि जार्जिया उसका सदस्य बनेगा। मैं तो बस ऐसा सपना देख सकता हूं।"
उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूश्चेंको ने भी नाटो के उक्त फैसले को ऐतिहासिक कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
