आस्ट्रेलियाई पुलिस अभी भी कर रही है हनीफ मामले की जांच
सिडनी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय डाक्टर हनीफ मोहम्मद की घर वापसी के आठ महीने बाद भी आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस (एएफपी) का एक दल उस मामले की छानबीन में लगा हुआ है।
सिडनी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय डाक्टर हनीफ मोहम्मद की घर वापसी के आठ महीने बाद भी आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस (एएफपी) का एक दल उस मामले की छानबीन में लगा हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में हनीफ की गिरफ्तारी के बाद से इस जांच में अब तक 80 लाख आस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 72 लाख अमेरिकी डालर) की रकम खर्च हो चुकी है।
हनीफ पर आरोप था कि उसने अपने चचेरे भाई को अपने मोबाइल की सिम देकर आतंकवादियों का सहयोग किया है। गौरतलब है कि हनीफ का चचेरा भाई सबील अहमद ब्रिटेन में हुए एक बम धमाके के प्रमुख आरोपियों में से एक है।
गौरतलब है कि जुलाई 2007 में हनीफ के जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद तत्कालीन आस्ट्रेलियाई आव्रजन मंत्री केविन एंड्रयूज ने उनका काम करने का वीजा रद्द कर दिया था, जिसे दिसंबर 2007 में नये मंत्री क्रिस इवांस द्वारा बहाल किया गया।
इस पूरे मामले में हुए गड़बड़झाले की जांच न्यू साउथ वेल्स के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश जान क्लार्क करेंगे।
मामले में हनीफ की ओर से प्रमुख विधि संस्थान मारिस ब्लैकबर्न कार्य करेगी।
ब्लैकबर्न की ओर से राड हाड्गसन ने कहा कि इतने महीने और लाखों डालर खर्च होने के बाद मेरे मुवक्किल को जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है। अगर इस जांच से कुछ हासिल होना होता तो वह बहुत पहले ही हो गया होता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
* *


Click it and Unblock the Notifications
