बांग्लादेश ने युद्ध अपराधियों की सूची जारी की

ढाका, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान नागरिकों पर किए गए अत्याचारों के लिए जिम्मेदार 1,597 लोगों की सूची गुरुवार को 'युद्ध अपराध तथ्य अन्वेषण समिति' (डब्ल्यूसीएफएफसी) ने जारी की है।

सरकार ने इस समिति का गठन उन लोगों का पता लगाने के लिए किया था जिन्होंने राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष के दौरान तत्कालीन पाकिस्तानी शासन के साथ मिल कर निहत्थे नागरिकों का कत्लेआम किया था।

इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व सेनाधिकारियों के साथ बांग्लादेश के कई शीर्ष राजनेताओं के नाम भी शामिल है।

सूची के साथ दस्तावेज और गवाहियां भी दर्ज हैं। इन लोगों पर 'युद्ध अपराध के लिए मुकदमा ' चलाने के लिए बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र से संपर्क किया था।

पाकिस्तान के तत्कालीन सैनिक शासक जनरल याह्या खान ने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में दमन का आदेश दिया था।

युद्ध अपराधियों की सूची में पाकिस्तानी सेना के 369 सदस्यों के आलावा उनके साथ सहयोग करने वाले रजाकार, अल बदर और शांति समिति के 1,238 स्थानीय सहयोगियों के नाम शामिल हैं।

युद्ध अपराधियों की सूची और उसके साथ एकत्र प्रमाण सरकार और निर्वाचन आयोग को सौंप दिए गए हैं, जिससे कि वह युद्ध अपराधियों को चुनाव के अयोग्य घोषित कर सके। इस सूची का वितरण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में भी किया जाएगा।

पिछले 37 साल में कई दोषियों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के साथ सहयोग करने वाले अधिकांश राजनेता जमात-ए- ईस्लामी के सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+