सेंसेक्स पर पड़ी महंगाई की मार (लीड)

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सप्ताहांत भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 489.43 अंकों की नरमी दर्ज की गई। राष्ट्रीय शेयर बाजार के सेंसेक्स निफ्टी में भी 124.60 अंकों की कमजोरी देखी गई। महंगाई दर में अप्रत्याशित तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा सीआरआर (नगद आरक्षित अनुपात) में वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चाओं से बिकवाली को प्रोत्साहन मिला।

केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय से आज जारी आंकड़ों के अनुसार 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई दर बढ़कर तीन वर्षो के उच्चतम स्तर यानी 7 फीसदी तक पहुंच गई। आंकड़ों के जारी होने से पहले अमेरिकी व एशियाई पूंजी बाजारों से मिल रहे सकारात्मक रुख की तर्ज पर घरेलू पूंजी बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान हालांकि तेजी का दौर था।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज 15,896.09 के स्तर पर खुला और 489.43 अंक यानी 3.09 फीसदी गिरकर 158,343.12 के स्तर पर बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 124.60 अंक यानी 2.61 फीसदी टूटकर 4,647 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान कुल 978 शेयरों के भाव चढ़े। कुल 2,014 शेयरों के भाव गिरे। वहीं, 79 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

पूंजीगत वस्तुओं, ऊर्जा, बैंकिंग और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाब देखा गया। बीएसई के सभी खंडों के सूचकांक में नरमी का माहौल रहा। सप्ताह भर में भारतीय शेयर बाजारों में हुए कारोबार के आकलन से पता चलता है कि इस हफ्ते सेंसेक्स ने कुल जमा एक हजार से अधिक अंकों का गोता लगाया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में भी आज नरमी का दौर रहा। मिडकैप सूचकांक 124.38 अंक यानी 1.95 फीसदी गिरकर 6,262.85 के स्तर पर बंद हुआ। स्मालैकैप सूचकांक 125.30 अंक यानी 1.60 फीसदी कमजोर होकर 7,714.99 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयरों के भाव गिरे उनमें प्रमुख हैं: भेल, एएचडीएफसी, एम एंड एम व एल एंड टी वहीं, टाटा स्टील, सुजलान एनर्जी और हीरो होंडा के शेयरों के भाव चढ़े।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+