हवा के सहारे उड़ते हैं कीट

लंदन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एक नये अध्ययन में पाया गया है कि उड़ने वाले असंख्य कीट-पतंगे रात में हवा के सहारे अपनी मंजिलें तय करते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कीट विज्ञान रडार के माध्यम से अध्ययन में पाया कि ये कीट प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से रात में 300 किलोमीटर की यात्रा करते हैं।

अनुसंधानकर्ता जेसन चापमैन ने बताया, "इस पर लंबे समय से विचार चल रहा था कि क्या कीट अपनी यात्रा तय करने में हवा पर निर्भर रहते हैं और जिस दिशा में वह उड़ रहे हैं उस पर किसी तरह का कोई नियंत्रण होता है।

अगर कीट-पतंगों का हवा पर नियंत्रण न होता तो हवा उन्हें ऐसी जगह उड़ा कर ले जा सकती थी जो उनके जीवन के अनुकूल न हो, ऐसे में वे जिंदा ही नहीं रह पाते।"

उन्होंने कहा कि उनका अध्ययन यह प्रमाणित करता है कि कीट हवा की दिशाओं को प्रभावित करते हैं और उनके गति को नियंत्रित करते हैं।

अनुसंधानकर्ता ने अध्ययन में पाया कि कीट-पतंगे सिर्फ रात को उड़ते हैं जब हवा की दिशा उनके अनुकूल होते हैं और फिर वे अपने तेज गति का चुनाव करके हवा के साथ उड़ते हैं।

इस अध्ययन के निष्कर्ष आनलाइन जर्नल 'करंट बायालॉजी' में प्रकाशित होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+