अबखाजिया और दक्षिण ओसेटिया की स्वतंत्रता का समर्थन करेगा रूस : पुतिन

मास्को, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि वह अबखाजिया और दक्षिण ओसेटिया को जार्जिया से अलग होने में सभी तरह से मदद करेंगे।

गौरतलब है कि जार्जिया, अबखाजिया और दक्षिण ओसेटिया पर फिर से अपना नियंत्रण चाहता है। वर्ष 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद दोनों ने स्वतंत्र गणराज्य होने की घोषणा कर दी थी।

जार्जिया ने मास्को पर अलगाववाद को भड़काने और उसके आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, "रूस के राष्ट्रपति उक्त दोनों गणराज्यों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। इन गणराज्यों में बड़ी संख्या रूसी रहते हैं।"

हाल ही में उक्त दोनों गणराज्यों के राष्ट्रपतियों ने पुतिन से कहा था कि उनकी सीमाओं के आसपास जार्जिया सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है और हथियार इकट्ठा कर रहा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का कहना है कि अबखाजिया और दक्षिण ओसेटिया पर दबाव डालकर स्थिति को काबू में नहीं किया जा सकता।

दो सप्ताह पहले रूसी संसद की निचली सदन ड्यूमा में एक प्रस्ताव रखा गया था। इसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति और सरकार को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए कि अबखाजिया और ओसेटिया की स्वतंत्रता का समर्थन किया जाना चाहिए या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+