पालतू पशुओं के इलाज के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा की मांग बढ़ी
फ्रैंकफर्ट , 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल लोग पालतू कुत्तों और घोड़ों के इलाज के लिए एक्यूपंचर और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों को तवज्जो देने लगे हैं।
फ्रैंकफर्ट , 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल लोग पालतू कुत्तों और घोड़ों के इलाज के लिए एक्यूपंचर और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों को तवज्जो देने लगे हैं।
लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ये चिकित्सा पद्धतियां पालतू पशुओं के सभी रोगों के इलाज में कारगर साबित नहीं होती हैं।
फ्रैंकफर्ट स्थित पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष आस्ट्रीड बेहर ने बताया कि लोगों के कहने पर आजकल अधिकांश चिकित्सक होम्योपैथिक और एक्यूपंचर पद्धति से भी पशुओं का उपचार कर रहे हैं।
बेहर मानते हैं कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों को इन पद्धतियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
इसी प्रकार पशु चिकित्सक हाईदी क्यूबलर कहती हैं कि एक योग्य चिकित्सक को इन चिकित्सा पद्धतियों के प्रयोग की सीमाओं की भी जानकारी होती है।
क्यूबलर के मुताबिक हर बीमारी का उपचार इन चिकित्सा पद्धतियों से नहीं किया जा सकता है।
उनका मानना है कि गंभीर रूप से बीमार पशुओं का इलाज तो परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों से ही किया जाना चाहिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मनी में एक घोड़े के एक्यूपंचर में 65 से 80 यूरो का खर्च आता है।
इसी प्रकार जर्मनी में होम्योपैथिकपद्धति से पहले कुत्ते के इलाज में 80 यूरो का खर्च आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
