नेपाल में तिब्बतियों का विरोध प्रदर्शन स्थगित

काठमांडू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में अगले हफ्ते होने वाले चुनावों के मद्देनजर निर्वासित तिब्बतियों ने राजधानी में पिछले करीब एक महीने से जारी चीन विरोधी प्रदर्शनों को रोकने का निर्णय लिया है।

नेपाल-तिब्बत एकता समिति के एक बयान में कहा गया है," मेजबान देश नेपाल में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए सभी तिब्बत समर्थकों से प्रदर्शन रोकने की अपील की जाती है ताकि चुनावों के दौरान लोगों को कोई असुविधा नहीं हो।"

नेपाल में गुरुवार को संविधान सभा के लिए मतदान होना है।

गौरतलब है कि चीन ने दो दिन पहले नेपाल से चीन विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कहा था। चीनी राजदूत ने प्रदर्शनों को 'गैरकानूनी राजनैतिक गतिविधियां करार' देते हुए इनके खिलाफ आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा था।

बहरहाल नेपाली पुलिस ने उन 71 तिब्बती प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है जिनको बुधवार को चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने के कारण पकड़ा गया था।

यह पहली बार हुआ है कि प्रदर्शनकारियों को रात भर कैद में रखने के बाद छोड़ा गया है। इसके पहले गिरफ्तारी के कुछ घंटों के अंदर ही उनको छोड़ दिया जाता था।

नेपाल में 20,000 से अधिक तिब्बती शरणार्थी रहते हैं। जो 1950 के बाद देश में आए हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार हर वर्ष करीब 3,000 तिब्बती भारी खतरा उठाकर सीमा पार करके नेपाल आते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+