राज्य सरकार खाद्य तेलों पर से वैट हटाए : एसईएआई
अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य सरकार खाद्य तेलों की आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उस पर जारी मूल्य संवर्धित कर यानी वैट को वापस ले।
साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसएशन आफ इंडिया (एसईएआई) के सचिव बी.वी. मेहता ने आईएएनएस से बातचीत में शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने वैट के मामले में काफी प्रयास किया है। अब राज्य सरकार को चाहिए कि वह खाद्य तेलों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए वैट को वापस ले।
उन्होंने कहा कि एसईएआई ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री को बजट पूर्व ज्ञाापन भी सौंपा था। उनके अनुसार विभिन्न राज्यों के द्वारा खाद्य तेलों पर जारी वैट करों की दरों व नियमन प्रणाली में घोर असमानता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस असमानता को जल्दी दूर किया जाए।
मेहता ने कहा कि मौजूदा वैट प्रणाली के तहत घरेलू खाद्य तेल उद्योग को वैश्विक स्तर पर मिल रही चुनौती में पिछड़ना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि तिलहन व उससे संबंधित उत्पादों को एक फीसदी वैट प्रणाली के अंतर्गत रखा जाए।
मेहता ने सरकार से आयातित तेलों पर विकासात्मक कराधान के माध्यम से तिलहन व तेल विकास कोष की स्थापना की भी मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
