खुराना की हुई भाजपा में वापसी (लीड)

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापस लौट आए हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज उनकी घर वापसी को हरी झंडी दे दी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर से जारी किये गये एक बयान में कहा गया है कि खुराना ने पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी और अपने पिछले व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया था। बयान के मुताबिक खुराना ने पार्टी पर लगाए सभी आरोपों को वापस ले लिया है। खुराना पार्टी द्वारा जारी इस बयान के बाद स्वयं राजनाथ सिंह के घर जाकर उनसे मिले।

खुराना की भाजपा में वापसी को इसी साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि खुराना की वापसी से भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई को बल मिलेगा और पार्टी में चल रही सिर फुटौवल थमेगी। पार्टी महासचिव अरुण जेटली ने खुराना की वापसी के संदर्भ में कहा कि कोई पुराना कार्यकर्ता पार्टी से पुन: जुड़ता है तो उससे पार्टी की शक्ति बढ़ती है।

खुराना की वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार नाथ साहनी ने कहा कि किसी की भी घर वापसी सुखद होती है। इससे पार्टी को ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़कर जाने वालों के लिए खुराना की वापसी एक संदेश भी है।

गौरतलब है कि खुराना की पार्टी में वापसी की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार खुराना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से पिछले कुछ समय से लगातार संपर्क बनाए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2006 में खुराना ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की खुले आम आलोचना की थी। उसके बाद इस मामले को पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक की अध्यक्षता वाली पार्टी की अनुशासन समिति को सौंप दिया गया था। समिति की अनुशंसाओं के आधार पर खुराना को पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+