लैपटॉप को पीछे छोड़ देंगे नये स्मार्ट मोबाइल फोन
लॉस वेगास, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मोबाइल फोन के साथ हो रहे नित नये प्रयोगों और उनकी क्षमता में वृद्धि के लगातार प्रयासों ने उन्हें घरेलू कंप्यूटरों के साथ प्रतियोगिता में ला खड़ा किया है। विश्व के सभी प्रमुख मोबाइल निर्माताओं की यह कोशिश है कि वे अपने फोन में नवीनतम सुविधाएं प्रदान कर सकें।

समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिका में एक बड़ी मोबाइल फोन कंपनी चलाने वाले सिमोन ब्लिट्ज के हवाले से कहा, "वे चाहते हैं कि मोबाइल फोन की एक नयी पीढ़ी तैयार की जाए जो सारी जरूरी सुविधाओं से लैस हो। ये नये फोन इतने आधुनिक होंगे कि इनके सामने आज के सबसे बेहतरीन फोन भी बेकार लगेंगे।"
ब्लिट्ज लॉस वेगास में मोबाइल फोन के सबसे बड़े ट्रेड शो 'सेल्युलर टेलीकम्युनिकेशंस इंडस्ट्री एसोसिएशन'(सीटीआईए) में बोल रहे थे।
ट्रेड शो में प्रस्तुत किये गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2007 के दौरान विश्वभर में एक अरब मोबाइल फोनों की बिक्री की गई। इनमें से एक करोड़ 15 लाख ऐसे थे जिनमें ब्राडबैंड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध थी।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि जिस गति से ये फोन तरक्की कर रहे हैं ऐसा लगता है कि ये लैपटाप को भी पीछे छोड़ देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
* *

Click it and Unblock the Notifications