वृद्ध महिलाओं को शारीरिक रूप से संतुलित बनाता है 'योग'

न्यूयार्क, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एक नये अध्ययन से पता चला है कि 65 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की शारीरिक स्थिरता और संतुलन को बनाये रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

टैम्पल विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने 24 वृद्ध महिलाओं की शारीरिक स्थिरता और चाल-ढाल पता करने के लिए उनको 'अय्यंगर योग कार्यक्रम' में भर्ती कराया।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि नौ सप्ताह के भीतर ही उन महिलाओं की चाल में आत्मविश्वास के साथ ही उनमें शारीरिक संतुलन देखा गया।

इसका अध्ययन कर रही टैम्पल विश्वविद्यालय की जिनसप सांग ने बताया, "कार्यक्रम के अंत तक हमें अपने प्रतिभागियों की प्रगति देखकर बहुत खुशी हुई। सभी प्रतिभागियों में आश्चर्यजनक रूप से प्रगति हुई है और उनके उठने, बैठने से लेकर चलने तक में गजब का आत्मविश्वास देखा गया।"

उन्होंने बताया कि अध्ययन में उन्होंने पाया कि जिन महिलाओं को लंबे समय से पीठ और घुटने में दर्द था योग ने उन्हें दर्द से मुक्त कर दिया।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस अध्ययन ने साबित कर दिया है कि योग आश्चर्यजनक रूप से सबके अंदर बदलाव लाता है और जीवन जीने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+