बिहार में अंग्रेजी के शिक्षक की भूमिका निभा रहा है रेडियो

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के सबसे पिछड़े राज्य बिहार में रेडियो एक अंग्रेजी शिक्षक की भांति कक्षा एक और दो के बच्चों को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के सबसे पिछड़े राज्य बिहार में रेडियो एक अंग्रेजी शिक्षक की भांति कक्षा एक और दो के बच्चों को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बिहार सरकार द्वारा शुरु किया गया रेडियो कार्यक्रम 'इंग्लिश फॉर फन' प्राथमिक स्कूल के बच्चों में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों को लगता है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे आधुनिक भारत के बहुत करीब पहुंच रहे हैं।

फुलवारीशरीफ जिले के जानीपुर गांव के छ: वर्षीय राजेश आनंद ने बताया कि स्कूल के समय ही सप्ताह में तीन बार आने वाले इस कार्यक्रम को वह कभी नहीं छोड़ता है।

पहली कक्षा के छात्र राजेश ने आईएएनएस को बताया, "मुझे ऐ ,बी, सी , डी.. के अलावा ज्यादा अंग्रेजी नहीं आती थी लेकिन रेडियो का कार्यक्रम सुनकर मेरी अंग्रेजी में बहुत सुधार हुआ है। अब मैं छोटे-छोटे वाक्यों को अपनी बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करता हूं। "

गौरतलब है कि 'इंग्लिश फॉर फन' कार्यक्रम का प्रसारण राज्य के 37 जिले में किया जा रहा है जहां सरकारी स्कूलों में रेडियो सेट के जरिये लगभग 60 लाख बच्चे अंग्रेजी सीख रहे हैं।

कक्षा दूसरी की छात्रा प्रिया ने बताया कि अंग्रेजी सीखने का यह बहुत ही आसान और रोचक तरीका है और उसे कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस कार्यक्रम को सुनकर वह बहुत ही आनंदित रहती है।

बिहार शिक्षा परियोजना (बीईपी) के निदेशक राजेश भूषण ने बताया, "खेल-खेल में बच्चों को अंग्रेजी सिखाने का यह एक बेहतर तरीका है । यह बच्चों में अंग्रेजी सीखने और उन्हें व्याकरण सुधारने का अच्छा अवसर प्रदान कर रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+