बुश के कार्यकाल में परमाणु समझौता संभव : अमेरिका
वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ नागरिक परमाणु समझौते को राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में क्रियांवित कराना अब भी संभव है।
वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ नागरिक परमाणु समझौते को राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में क्रियांवित कराना अब भी संभव है।
समझौते पर बुश के उत्तराधिकारी द्वारा फैसला लिए जाने संबंधी सवालों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉम कैसे ने गुरुवार को कहा, "नहीं, हम अब भी विश्वास करते हैं कि समझौते पर आगे बढ़ा जा सकता है और जहां तक कांग्रेस की बात है तो उसके पास इस पर निर्णय लेने का एक मौका है।"
उन्होंने कहा, "हमें आशा है कि इस साल कांग्रेस के सत्र में हम समझौते को पेश कर सकेंगे।" यद्यपि उन्होंने कहा कि हमें इस सच्चाई को समझना चाहिए कि समझौते पर आगे बढ़ने के लिए भारतीय राजनीतिक व्यवस्था को बहुत कुछ करना है।
पिछले दिनों विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री कोडोलिजा राइस और मुखर्जी के बयानों को याद करते हुए उप प्रवक्ता ने कहा, "हम यथाशीघ्र समझौते को पूरा होते देखना चाहते हैं।"
हालांकि उन्होंने कहा, "समय कम है और मैं सोचता हूं कि वर्तमान कांग्रेस के पास समझौते पर विचार करने के लिए समय निकलता जा रहा है।" ऐसे में भविष्य की कांग्रेस और बुश के उत्तराधिकारी पर समझौते को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम नागरिक परमाणु समझौते पर न केवल भारत बल्कि अमेरिका के लिए भी फायदेमंद मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications
