राहुल गांधी झारखंड का दौरा करेंगे
रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी के इस महीने के अंत में झारखंड आने की संभावना है। उनका यह दौरा डिस्कवर इंडिया अभियान के तहत होगा जो उड़ीसा के सबसे गरीब इलाके कालाहांडी से प्रारंभ किया गया था।
हालांकि इस दौरे की औपचारिक घोषणा अब तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नहीं किया गया है परंतु प्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। दौरे के क्रम में गांधी लोहरदगा, गुमला, सरायकेला सहित संथाल परगना के कुछ क्षेत्रों में जाएंगे जो आदिवासी बहुल इलाके हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस दौरे के बाद जहां कांग्रेस का खोया हुआ वोट बैंक वापस होगा वहीं कांग्रेस के लिए मददगार साबित होगा। दौरे के मद्देनजर 6-7 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी की एक कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी के अलावे जिला व प्रखंड अध्यक्ष भी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
