असंतुष्ट शिव सैनिकों की ठाकरे को धमकी

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। गत 26 मार्च को शिव सेना से पल्ला झाड़ चुके उत्तरी भारत के असंतुष्ट शिव सैनिकों ने 2009 के लोकसभा और विधान सभा चुनावों के लिए एक नया दल गठित करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। गत 26 मार्च को शिव सेना से पल्ला झाड़ चुके उत्तरी भारत के असंतुष्ट शिव सैनिकों ने 2009 के लोकसभा और विधान सभा चुनावों के लिए एक नया दल गठित करने की घोषणा की है।

शिव सेना की उत्तर भारत शाखा के पूर्व प्रमुख जय भगवान गोयल के अनुसार, "हमारे नए दल का नाम राष्ट्रवादी शिव सेना होगा, जिसका गठन इस माह के अंत तक किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "शिव सेना केवल महाराष्ट्रवासियों के लिए ही है, लेकिन हम अपने साथ पूरे देश को लेकर चलेंगे।"

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संस्थापक राज ठाकरे के बारे में गोयल ने कहा, "अगर राज कभी दिल्ली आए तो हम उनकी टांगें तोड़ देंगे। मैंने बाल ठाकरे को कहा है कि अगर फिर हिंसा हुई तो दिल्ली आने वाले शिव सेना के सांसदों को खतरा हो सकता है।"

गौरतलब है कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के विरुद्ध मोर्चा खोला था, जिसके बाद हिंसा की वारदातें हुईं।

इसके बाद शिव सेना के बाल ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे ने भी उत्तर भारतीयों के विरुद्ध अपना विरोध जताया था जिसकेविरोध में बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के शिवसेना प्रमुखों ने अपना पद छोड़ा था।

गोयल का मानना है कि नवगठित दल महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को साथ लेकर चुनावों में उतरेगा।

वह कहते हैं, "हम मराठियों के विरुद्ध नहीं है, लेकिन जो कुछ बाल ठाकरे कह रहे हैं वह आतंकवादियों से भी बुरा है।"

गोयल कहते हैं, "हमने अपने दल के नाम में शिव सेना जोड़ा है क्योंकि उस पर बाल ठाकरे का अधिकार नहीं है।"

गोयल अन्य किसी दल के साथ चुनावी गठजोड़ से इनकार करते हैं, लेकिन संघ परिवार से अपने संबंधों के बारे में वह खुला दिमाग रखने की बात पर जोर देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+