अमेरिका को सता रहा है आर्थिक मंदी का भय
वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के अधिकांश लोगों का यह विचार है कि देश आर्थिक मंदी की चपेट में आने वाला है।
'न्यूयार्क टाईम्स' और सीबीएस न्यूज द्वारा करवाए गए एक संयुक्त सर्वेक्षण के अनुसार 81 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 69 प्रतिशत और 2002 में 35 प्रतिशत थी।
पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल बैंक के अध्यक्ष बेन बर्नाके ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि मंदी आने की संभावना है।
ताजा आकलनों के अनुसार इस वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के सरकारी आंकड़े इस महीने के अंत तक भी जारी नहीं किए जा सकेंगे।
अर्थव्यवस्था को सबसे अधिक धक्का बैंकों को होने वाली क्षति से लगा है। अमेरिका में मकानों की संख्या ज्यादा होने और उनकी कीमतें कम हो जाने का अप्रत्यक्ष असर शेयर बाजार पर पड़ा है।
अर्थव्यवस्था की खराब हालत नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार जान मैक्कन की जीत की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
