नेपाल में चुनावों से पहले शराब की बिक्री पर रोक
काठमांडू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में 10 अप्रैल को होने वाले संविधान सभा के चुनावों के मद्देनजर जल्द ही इस देश में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी।
काठमांडू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में 10 अप्रैल को होने वाले संविधान सभा के चुनावों के मद्देनजर जल्द ही इस देश में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी।
सरकारी आदेशों के अनुसार सात अप्रैल से 13 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थलों पर शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है।
सरकार ने देश में सात अप्रैल से आगामी पांच दिनों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की है।
फिलहाल प्रशासन के इस फैसले से काठमांडू में शराब विक्रेताओं, होटल-रेस्तरां मालिकों के चेहरे मुरझा गए हैं।
काठमांडू में रेस्तरां संचालित करने वाले पवन श्रेष्ठ ने बताया कि अब सार्वजनिक अवकाश से पहले शराब की बिक्री पर ही उनकी नजरें टिकी हैं।
जानकारों के मुताबिक इन दिनों नेपाल सरकार निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए हर संभव उपाय करने पर जोर दे रही है।
चुनावों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए सरकार 63,000 अस्थायी पुलिसकर्मियों और 6,000 सशस्त्र पुलिस बल की नियुक्ति भी कर रही है।
यही नहीं नेपाल चुनाव आयोग ने भी चुनावकर्मियों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लिए कड़ी हिदायतें जारी कर दी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
