म्यांमार के और करीब आया भारत
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार के सैनिक शासन मेंवरिष्ठ सदस्य जनरल मोंग एये की पांच दिवसीय सरकारी यात्रा के दौरान भारत और म्यांमार के बीच सीमा व्यापार और सुरक्षा मामलों सहित कई मुद्दों पर सहमति कायम हुई है।
रविवार को स्वदेश जाने से पहले जनरल गुजरात में जामनगर की रिलायंस रिफायनरी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन परिसर बंगलौर और बौद्ध धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।
सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सीमा व्यापार को खोलना है। केवल 22 वस्तुओं के व्यापार की अनुमति के चलते दोनो देशों के बीच मौजूदा सीमा व्यापार करीब एक अरब डालर का है।
गौरतलब है कि भारत और म्यांमार की 1600 किलोमीटर लंबी सीमा पर केवल मणिपुर और मिजोरम में दो अधिकारिक सीमास्थल हैं जहां से दोनों देशों के बीच व्यापाािक गतिविधियों की अनुमति है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापार सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र यंगून जाएगा।
म्यांमार दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) में पर्यवेक्षक का दर्जा पाने के लिए प्रयासरत है। भारत इस मामले में म्यांमार के पक्ष में है।
जनरल मोंग एये ने भारत को आश्वासन दिया कि भारत विरोधी आतंकवादी संगठनों को म्यांमार में शरण लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उत्तर पूर्व के कई आतंकवादी समूहों ने म्यांमार में शरण ली हुई है है।
भारत यात्रा के दौरान जनलर एये ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी भेंट की। प्रधानमंत्री ने जनरल को आश्वासन दिया कि भारत म्यांमार में आईटी उद्योग के विकास में सहायता देगा।
भारत ने जनरल एये से कहा कि वह लोकतंत्र के मुद्दे को लेकर म्यांमार पर प्रतिबंध थोपने के पश्चिमी देशों के विचार के खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
