सिमी के तीन सदस्यों का नारको टेस्ट होगा

इंदौर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इंडिया (सिमी) के तीन सदस्यों का नारको टेस्ट होगा। इसकी अनुमति धार के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पुलिस द्वारा किए गए आवेदन पर दी है।

इंदौर में सिमी प्रमुख सफदर नागौरी सहित तेरह कार्यकर्ताओं से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है मगर वह सिमी कार्यकर्ताओ द्वारा उगले जा रहे राजों से संतुष्ट नहीं हैं। इसीलिए उसने धार न्यायालय में इनके नारको टेस्ट की अनुमति के लिए आवेदन किया था। इन्दौर के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया है कि न्यायालय ने सफदर नागौरी, कमरूद्दीन नागौरी और आलम परवेज का नारको टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।

नारको टेस्ट कब और कहां कराया जाएगा इसकी तैयारी पुलिस कर रही है। न्यायालय से नारको टेस्ट की अनुमति मिल जाने से पुलिस को लगने लगा है कि अब उसके हाथ कई ऐसे और राज लग जाएंगे जिनका जानना उसके लिए जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+