उप्र में गिरफ्तार तीनों लोगों के संबंध सऊदी अरब दूतावास से (लीड)

लखनऊ , 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकवादी से संबंध के संदेह में एसटीएफ के हाथ तीन ऐसे लोग लगे हैं जो कबूतरबाजी और अन्य तरह की भारी जालसाजी से जुड़े हो सकते हैं। इनके पास से फर्जी पासपोर्ट, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, कई बैंक ड्राफ्ट हाथ लगे हैं और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार लोगों के गहरे संबंध सऊदी अरब के दूतावास से है।

एसटीएफ के एसएसपी अमिताभ यश ने बताया कि आज अलीगंज में तीन युवकों मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद शीबू और ओसामा शोबरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 59 पासपोर्ट मिले हैं जिनमें व्यापक हेराफेरी की गई लगती है। इसके अलावा टाटा इंडिकाम के तीन बैंक ड्राफ्ट मिले हैं जिन्हें कैश कराने के लिए फर्जी एकाउंट खुलवाया गया था।

अमिताभ यश के अनुसार इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे 15 लाख का लोन भी ले रखा था जिसके बारे में यह पता लगाया जा रहा है कि इस धन का कहां इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का इन लोगों ने जालसाजी के लिए जमकर इस्तेमाल किया।

एसटीएफ एसएसपी के अनुसार इन लोगों का अभी कोई आतंकी सूत्र सामने नहीं आया है लेकिन इनके गहरे संबंध सऊदी दूतावास से हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 411 तथा पासपोर्ट अधिनियम के तहत अलीगंज थाने में मामला दर्ज हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+