दस करोड डालर की लागत से परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा यूएई
दुबई. 25 मार्च. वार्ता. तेल उत्पादन के मामले में धनी देश संयुक्त अरब अमीरात.यूएई. ने दस करोड डालर की लागत से परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का फैसला किया है1 परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के विकास के लिए फ्रांस के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किये गए हैं लेकिन इसमें यूरेनियम संवर्द्धन की प्रक्रिया शामिल नहीं है1 उम्मीद है कि अमरीका से संवर्द्धित यूरेनियम का आयात किया जाएगा
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद की अध्यक्षता में गत रविवार को आबु धाबी में संपन्न कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया1 बैठक में विदेश मंत्री शेख अबदुल्ला बिन जायद अल नहयान ने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की परेखा तय की1 उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए शु की जाने वाली यह परियोजना अतंर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रति पूरी तरह पारदर्शी होगी
रंजीत रामलाल0729वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
