असम में साइकिल बम बरामद होने से सुरक्षाकर्मियों में सनसनी
गुवाहाटी 24 मार्च.वार्ता. मध्य असम के कामप जिले में आज ..साइकिल बम.. बरामद किये जाने से सुरक्षाकर्मियोें में सनसनी फैल गयी1 पुलिस ने एक ऐसी साइकिल बरामद की जिसमें टीएनटी जैसे अत्याधुनिक विस्फोटक पदार्थ फिट किये गये थे1 राज्य में इस तरह की बरामदगी की यह पहली घटना है1 पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किये गये यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम .उल्फा. के उग्रवादी विनय वैश्य द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर 10 मार्च को विस्फोटक से लदी साइकिल बरामद की थी1 कामरूप ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक देबोजित हजारिका ने यूनीवार्ता को बताया कि वैश्य की सूचना पर ही आज साइकिल बम की बरामदगी की जा सकी1 वैश्य फिलहाल रंगिया पुलिस की हिरासत में है1 सुरेश समरेन्द्र मनोरंजन 2334 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
